वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि SBI ने पिछले पांच वर्षों में ATM transactions से सबसे अधिक कमाई की है, जबकि अन्य सरकारी बैंक (PSBs) इस क्षेत्र में नुकसान उठा रहे हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में इस संबंध में जानकारी दी।
SBI का मुनाफा, अन्य बैंकों को नुकसान
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, State Bank of India (SBI) ने ATM cash withdrawals से 2,043 करोड़ रुपये की कमाई की,
जबकि 9
अन्य सरकारी बैंकों को इस क्षेत्र में 3,738.78 करोड़
रुपये का नुकसान हुआ। केवल पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
और केनरा बैंक को SBI के अलावा कुछ लाभ
हुआ। PNB ने 90.33 करोड़ रुपये और केनरा बैंक ने 31.42
करोड़ रुपये की कमाई की।
ATM cash withdrawals पर PSBs का नेट इनकम
बैंक |
FY
19-20 |
FY
20-21 |
FY
21-22 |
FY
22-23 |
FY
23-24 |
बैंक ऑफ बड़ौदा |
-70.06 |
-137.03 |
-184.88 |
-220.30 |
-212.08 |
बैंक ऑफ इंडिया |
-129.82 |
-119.33 |
-149.28 |
-75.13 |
-66.12 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
-52.28 |
-42.12 |
-47.94 |
-46.26 |
-44.48 |
केनरा बैंक |
22.34 |
-4.81 |
15.48 |
39.52 |
-41.11 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
-95.35 |
-97.75 |
-69.26 |
-68.24 |
-17.15 |
इंडियन बैंक |
-41.85 |
-89.53 |
-151.54 |
-161.70 |
-188.75 |
इंडियन ओवरसीज बैंक |
-67.76 |
-63.82 |
-54.64 |
-60.66 |
-53.35 |
पंजाब
& सिंध बैंक |
5.28 |
-5.09 |
-6.90 |
-9.92 |
-8.70 |
पंजाब नेशनल बैंक |
102.40 |
68.87 |
-27.63 |
-25.66 |
-27.65 |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |
656.00 |
228.00 |
393.00 |
435.00 |
331.00 |
यूको बैंक |
-58.09 |
-49.23 |
-56.48 |
-62.23 |
-61.86 |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
3.17 |
-104.84 |
-167.42 |
-195.88 |
-203.87 |
RBI गाइडलाइन्स के अनुसार ATM transactions
RBI के नियमों के अनुसार,
ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 मुफ्त transactions कर
सकते हैं, जिनमें financial और non-financial दोनों शामिल हैं। अन्य बैंकों के ATMs पर
ग्राहकों को मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5
मुफ्त transactions
की सुविधा दी जाती है।
यदि कोई ग्राहक निर्धारित सीमा से अधिक transactions करता
है, तो प्रत्येक अतिरिक्त transaction
पर बैंक शुल्क लेगा। यह शुल्क प्रति transaction अधिकतम
21 रुपये तक हो सकता है,
जिसमें टैक्स अतिरिक्त होगा।
1 मई 2025 से ATM Withdrawal Charges
RBI ने ATM interchange fees बढ़ाने की अनुमति दे दी है,
जिससे अन्य बैंकों के ATM का उपयोग करने पर
अधिक शुल्क लगेगा।
- मुफ्त निकासी सीमा पार करने के बाद, प्रत्येक
transaction पर 2 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
- Cash withdrawal की
नई दर 19 रुपये प्रति transaction
होगी, जो
पहले 17 रुपये थी।
- Balance check करने
पर अब 7 रुपये प्रति transaction
लगेगा, जो
पहले 6 रुपये था।
नए नियमों के अनुसार, बैंक अब ग्राहकों से ATM उपयोग पर अधिक शुल्क वसूलेंगे, जिससे उनके credit card और savings account पर भी असर पड़ सकता है।