Skoda ने अपने नए Kodiaq SUV के ज़रिए भारत में 150% बिक्री वृद्धि का लक्ष्य रखा है। पहले जेनरेशन Kodiaq की दुनियाभर में 9 लाख यूनिट्स बिकी थीं, जिनमें से 10,000 भारत में थीं। कंपनी को उम्मीद है कि नया Kodiaq ज्यादा लग्ज़री और वैल्यू फॉर मनी ऑफर करेगा। इसी कारण इसे भारतीय बाजार में ज़्यादा पसंद किया जाएगा।
SUV मार्केट में ब्रांड को मिलेगी मजबूती
Skoda
Auto के अनुसार, नई Kodiaq SUV भारत में कंपनी की ब्रांड इमेज को और मज़बूत बनाएगी। SUV सेगमेंट की डिमांड भारत में लगातार बढ़ रही है। Skoda India के डायरेक्टर Petr Janeba का कहना है कि यह लॉन्च
ब्रांड की ग्रोथ में बड़ा रोल निभाएगा। कंपनी SUV की बढ़ती
मांग का पूरा फायदा उठाना चाहती है।
Kodiaq ने Skoda की पहचान बनाई
Petr
Janeba के मुताबिक पहली जनरेशन Kodiaq ने Skoda
के लिए एक नया दौर शुरू किया। यह Skoda की
पहली सात सीटर कार थी और उस समय सबसे बड़ी भी। 2017 से अब तक
इस SUV ने ब्रांड को नई पहचान दी है। अब नया वर्जन और भी
बेहतरीन फीचर्स के साथ आया है।
नए Kodiaq से उम्मीदें और बढ़ी
Petr
Janeba ने कहा कि नई Kodiaq की बिक्री पहले से
150% ज़्यादा होने की उम्मीद है। यह कार अब और ज़्यादा
लग्ज़री और किफायती है। कंपनी भारतीय SUV मार्केट में अपनी
पकड़ मज़बूत करना चाहती है। नया वर्जन प्लग-इन हाइब्रिड है जो 100 किमी तक बैटरी से चल सकता है।
पूरी तरह भारत में बना है नया मॉडल
नई
Kodiaq
भारत में ही 100% लोकलाइज़ेशन के साथ बनाई जा
रही है। इसे छत्रपति संभाजी नगर फैक्ट्री में असेंबल किया जा रहा है। Skoda
अब भारत में EV सेगमेंट लॉन्च करने की तैयारी
में है। इसके लिए पूरी तरह लोकल EV इन्फ्रास्ट्रक्चर की
जरूरत होगी।
Skoda का भारत में तेज़ी से बढ़ता ग्रोथ
Skoda
भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले ब्रांड्स में से एक रही है।
पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने जबरदस्त बिक्री दर्ज की है। 7,000 यूनिट्स से ज़्यादा बिक चुकी हैं और कंपनी भारत में अपने 25 साल और दुनिया में 130 साल पूरे होने का जश्न मना
रही है।
इसे भी पढ़े –